Breaking
17 Apr 2026, Fri

अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व में किंग कोबरा का रोमांचक शिकार दृश्य कैमरे में कैद

By Aijaz Alam Khan

बिजनौर।
अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व की रेहड़ रेंज में वनकर्मियों को उस समय एक दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब एक विशालकाय किंग कोबरा सांप ने मॉनीटर लीज़र्ड को अपना शिकार बना लिया। यह पूरी घटना वनकर्मियों द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गई।


जानकारी के अनुसार, रेंज कर्मी फूल सिंह अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान अमानगढ़ रेंज के जसपुर कक्ष संख्या-10 की फायर लाइन के किनारे एक गड्ढे में उन्होंने किंग कोबरा को मॉनीटर लीज़र्ड पर हमला करते हुए देखा। कुछ ही समय में किंग कोबरा ने लीज़र्ड को जकड़ लिया और उसे निगलने की कोशिश करता नजर आया।
रेंज अधिकारियों ने बताया कि अमानगढ़ वन क्षेत्र जैव विविधता से भरपूर है, जहां लगभग सभी प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं। किंग कोबरा अत्यंत विषैला सांप होता है और यह अन्य सांपों को भी अपना शिकार बना लेता है, इसी कारण इसे ‘किंग’ की संज्ञा दी गई है। वन विभाग ने इस दृश्य को वन्यजीवन की दुर्लभ झलक बताया है।

रिज़वान खान  की रिपोर्ट
AKP News 786