जनपद बस्ती में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दी गई बाइट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 दिसंबर 2025 को औषधि निरीक्षक बस्ती श्री अरविन्द कुमार द्वारा थाना कोतवाली में दी गई तहरीर में खुलासा किया गया था कि गणपति फार्मा (ग्राउंड फ्लोर, जामा मस्जिद रहमतगंज, गांधीनगर, बस्ती) के संचालक द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री की जा रही है।
इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 466/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं एवं NDPS एक्ट की धारा 8(C)/21(C) में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को रात करीब 8:20 बजे रोडवेज बस्ती से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज कुमार पुत्र पुतुल साहनी
निवासी: मोहल्ला A-3/134, त्रिलोचन बाजार, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी (उ.प्र.)
🚓 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली: श्री दिनेश चन्द्र चौधरी
निरीक्षक: श्री शुभनारायण दुबे
चौकी प्रभारी गांधीनगर: उप निरीक्षक सभाशंकर यादव
कांस्टेबल: अभिषेक यादव
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
👉 जनहित में बस्ती पुलिस की सख्ती, नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786
