Breaking
17 Apr 2026, Fri

मिशन शक्ति के तहत कलवारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

By Aijaz Alam Khan

बस्ती : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कलवारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को कलवारी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026, धारा 64(1)/127(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने, तुरकौलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धर्मराज, पुत्र झगरू,
निवासी – गाना, थाना कलवारी, जनपद बस्ती
उम्र – 21 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
गजेन्द्र प्रताप सिंह – थानाध्यक्ष, कलवारी
कांस्टेबल देवेन्द्र निषाद – थाना कलवारी
कांस्टेबल श्याम सुन्दर – थाना कलवारी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समाज में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786