Breaking
2 Mar 2026, Mon

कोहरे में सुरक्षित यात्रा की पहल: बस्ती–डुमरियागंज मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाने की मांग

By Aijaz Alam Khan

बस्ती–डुमरियागंज मार्ग पर घने कोहरे के कारण यात्रियों को हो रही परेशानियों और बढ़ते सड़क हादसों की आशंका को लेकर आज भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने जिलाधिकारी महोदया श्रीमती कृतिका ज्योत्सना को एक ज्ञापन सौंपते हुए सड़क पर सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर लगाए जाने की मांग की।


ज्ञापन में अभिनव उपाध्याय ने कहा कि शीतकाल में कोहरे की वजह से दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। आए दिन वाहन चालकों को दिशा का सही अनुमान नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि समय रहते सड़क पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर की व्यवस्था कर दी जाए तो वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई देगा और हादसों में कमी लाई जा सकेगी।


भाजपा नेता ने जिला प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का निस्तारण अविलंब किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा और बस्ती–डुमरियागंज मार्ग को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करेगा।
रिज़वान खान  की रिपोर्ट
AKP News 786