Breaking
2 Mar 2026, Mon

गांधी नगर में यातायात का सख्त एक्शन, अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र अभियान

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बुधवार सुबह गांधी नगर इलाके में यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी के नेतृत्व में सख्त अभियान चलाया गया। सड़क किनारे वर्षों से जमे अतिक्रमण पर टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ठेले, तख्ते और अवैध रूप से फैलाए गए सामान को हटवा दिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
यातायात बाधित होने और आए दिन लगने वाले जाम से परेशान आम राहगीरों ने राहत की सांस ली। प्रशासन की इस मुहिम से साफ संकेत मिला कि अब नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने दो टूक कहा, “सड़क जनता की है, इसे किसी की निजी दुकान नहीं बनने दिया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई और कड़ी होगी।”


अभियान के बाद क्षेत्र की सड़कें खुली नजर आईं और यातायात सुचारु रूप से चलता दिखा। प्रशासन ने संकेत दिया है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बस्ती में अब अतिक्रमण नहीं, अनुशासन चलेगा।

रिपोर्ट : रिज़वान खान

AKP News 786