Breaking
17 Apr 2026, Fri

कुआनो नदी के दबिला घाट पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

By Aijaz Alam Khan

बस्ती।
थाना लालगंज क्षेत्र के कुआनो नदी स्थित दबिला घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की और शिनाख्त व पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस बस्ती भेज दिया है।


क्षेत्राधिकारी रुधौली ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रकरण की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786