Breaking
2 Mar 2026, Mon

चेकिंग अभियान में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे संग युवक दबोचा गया

By Aijaz Alam Khan


जनपद बस्ती में अपराध नियंत्रण की दिशा में कोतवाली पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओं की चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने अमहट क्षेत्र के पास से आफताफ उर्फ ललन पुत्र रब्वानी, निवासी बैरिहवा, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधि सम्मत कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 47/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आफताफ उर्फ ललन (उम्र लगभग 20 वर्ष) का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बड़ेवन उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव एवं कांस्टेबल राम सिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: परमानन्द मिश्रा

AKP News 786