जनपद बस्ती के थाना कलवारी क्षेत्रांतर्गत एक मैरेज हाल के समीप हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के संबंध में थाना कलवारी पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी कलवारी ने मीडिया को बाइट देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा नामजद/अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर शादी समारोह जैसे आयोजनों में शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
📌 पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
