थाना कप्तानगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त शिवपाल पुत्र ठाकुर प्रसाद, निवासी ग्राम करचोलिया, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 25 वर्ष) को दिनांक 14.12.2025 को समय करीब 02:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शिवपाल कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद
निवासी – ग्राम करचोलिया, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती
उम्र – लगभग 25 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री रविंद्र कुमार यादव, थाना कप्तानगंज
हे0का0 दयाशंकर, थाना कप्तानगंज
का0 पंकज सिंह, थाना कप्तानगंज
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
