बस्ती।
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक पवन कुमार मौर्य एवं उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सेंट फ्रांसिस स्कूल, चन्नी के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सियासत हुसैन पुत्र सफदर हुसैन, निवासी वार्ड संख्या-7 लक्ष्मीबाई नगर, बभनान थाना पैकोलिया, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन तथा 1240 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में एक एप्पल, एक टेक्नो और एक मोटरोला फोन शामिल है।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि एप्पल मोबाइल बड़ेबन क्षेत्र से, टेक्नो मोबाइल रेलवे स्टेशन बभनान से तथा मोटरोला मोबाइल रोडवेज चौराहे के पास से चोरी किया गया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह हाल ही में चोरी के एक मामले में जेल से रिहा हुआ था और बेरोजगारी के चलते चोरी कर अपना खर्च चलाता था। वह चोरी किए गए मोबाइलों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था, इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त चोरी करने एवं चोरी की संपत्ति के व्यापार में संलिप्त रहने का अभ्यस्त अपराधी है। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-477/2025 धारा 35(1) BNSS, 317(2), 317(4) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में
उप निरीक्षक पवन कुमार मौर्य (चौकी प्रभारी सदर अस्पताल), उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्रा (चौकी प्रभारी सोनूपार), आरक्षी साजिद जमाल, आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी संजीव शाह एवं आरक्षी स्कंद यादव शामिल रहे।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786
