Breaking
2 Mar 2026, Mon

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वाल्टरगंज पुलिस ने भिटिया चौराहे से दबोचा

By Editor Aijaz Alam Khan

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वाल्टरगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई

बस्ती | 22 फरवरी 2026

जनपद बस्ती के थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दिनांक 22.02.2026 को थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा की गई।

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2026 के अंतर्गत धारा 137(2), 64(2)M, 87 BNS तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में अभियुक्त पिंकू उर्फ वीरेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र पन्ना लाल, निवासी ग्राम संसारपुर, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 22 वर्ष) को भिटिया चौराहे से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

पीड़िता को पूर्व में किया जा चुका है बरामद

पुलिस के अनुसार, मामले से संबंधित पीड़िता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह
  • उप निरीक्षक राममणि उपाध्याय
  • हेड कांस्टेबल ओमवीर यादव

पुलिस विभाग ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट : परमानंद मिश्रा

AKP News 786