Breaking
17 Apr 2026, Fri

फर्जी मोहर से विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Editor Aijaz Alam Khan

फर्जी मोहर से विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बस्ती | 22 फरवरी 2026

जनपद बस्ती के थाना परसरामपुर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी के नाम से फर्जी मोहर तैयार कर फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने तथा जनता से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। थाना परसरामपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान और सहज जन सेवा केन्द्रों के सत्यापन के क्रम में क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय एवं प्रभारी एसओजी निरीक्षक विकास यादव मय टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • रज्जन पुत्र कल्पनाथ निवासी चौबेपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा (उम्र करीब 22 वर्ष)
  • शनि कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी रतनपुर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती (उम्र करीब 26 वर्ष)
  • 02 बाल अपचारी (नाम गोपनीय)

गिरफ्तारी दिनांक 22.02.2026 को समय करीब 10:00 बजे ग्राम कोहरायें, परसरामपुर बाजार स्थित शनि सहज जन सेवा केन्द्र से की गई।

बरामदगी का विवरण

  • एक लैपटॉप (HP, काला रंग)
  • एक प्रिंटर (HP)
  • एक प्रिंटर (EPSON, ब्राउन रंग)
  • एक लेमिनेशन मशीन (VMS क्लासिक)
  • 08 आधार कार्ड
  • 04 फर्जी मोहर
  • एक इंक पैड
  • 08 प्रमाण पत्र
  • 960 रुपये नकद

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने का प्रमाण पत्र तैयार कर उन पर पुलिस इंस्पेक्टर सिवान (बिहार) एवं जिला मजिस्ट्रेट सिवान (बिहार) के नाम की फर्जी मोहर लगाकर और हस्ताक्षर कर लोगों से ठगी करते थे। प्रमाण पत्रों पर समान फोटो और लेमिनेशन पाया गया। अभियुक्तों ने बताया कि यही उनका व्यवसाय था और इसी माध्यम से वे जीवन यापन करते थे।

इस संबंध में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 319(2), 318(4), 3(5), 338, 336(3), 340(2) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय
  • प्रभारी एसओजी निरीक्षक विकास यादव
  • उप निरीक्षक झारखण्डे पाण्डेय
  • हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र दुबे, राजेश कुमार सिंह
  • कांस्टेबल धन्नु यादव, लवकुश
  • एसओजी टीम: इरशाद, शिवम, अभय उपाध्याय, विजय, चन्दन भारती
  • हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र, सर्विलांस सेल, बस्ती

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि फर्जीवाड़ा और ठगी करने वाले ऐसे गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा

AKP NEWS 786