Breaking
2 Mar 2026, Mon

नेपाल से लखनऊ जा रही ट्रैवलर पलटी, थाना नगर पुलिस की तत्परता से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। थाना नगर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल से लखनऊ जा रही एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैवलर में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजकर तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई। हादसे के बाद मौके पर यातायात को सुचारु कराया गया तथा वाहन को सड़क से हटवाया गया, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि


“दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना नगर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायल यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”
पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। वहीं, समय पर की गई कार्रवाई से किसी बड़ी अनहोनी को टाल लिया गया, जिससे यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा