बस्ती। शहर के पक्के, पिकौरा बक्श, गांधी नगर थाना कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सफीउल्लाह उर्फ बब्बन चप्पल वाले के घर के पीछे एक सियार भटकता हुआ दिखाई दिया। अचानक रिहायशी इलाके में सियार के आ जाने से मोहल्ला वासियों में भय और दहशत का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चे घरों में कैद होने को मजबूर हो गए, वहीं लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे रहे।
मोहल्ला वासियों द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर रेस्क्यू में विलंब को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई, लेकिन बाद में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाल लिया।
वन दरोगा द्वारा मौके पर पहुंचकर सियार को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया, जिससे मोहल्ला वासियों ने राहत की सांस ली। सियार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
रेस्क्यू की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब वन विभाग की ओर से लापरवाही का आरोप खबर में शामिल नहीं रहेगा। समय पर हुई कार्रवाई से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई और क्षेत्र में शांति बहाल हुई।
मोहल्ला वासियों ने वन विभाग की टीम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर और अधिक तत्परता की अपेक्षा जताई।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP News 786
