
पुरानी बस्ती चैन चोरी मामला: ऑटो में महिला का चैन काटने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार, चोरी की चैन बरामद
बस्ती। जनपद बस्ती में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर ऑटो में चैन चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महिला का चैन काटकर चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई चैन बरामद कर ली है।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2025 धारा 317(2) / 303(2) BNS से संबंधित अभियुक्ता को दिनांक 20 दिसंबर 2025 को समय 14:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
करुवा से दक्षिण दरवाजा के पास हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने अभियुक्ता को करुवा से दक्षिण दरवाजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से एक अदद पीली धातु की चोरी की चैन बरामद की गई, जिसे कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियुक्ता ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाती थी और भीड़ का फायदा उठाकर चैन काटकर फरार हो जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
गिरफ्तार की गई अभियुक्ता की पहचान इस प्रकार है —
- नाम: कविता
- पति का नाम: सतीश हरिजन
- उम्र: 29 वर्ष
- वर्तमान पता: खलीलाबाद रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 के पास झोपड़ी
- स्थायी पता: ग्राम कोहड़ा कोहड़ी, थाना गोला बाजार, जिला गोरखपुर
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने अभियुक्ता के पास से निम्न बरामदगी की है —
- एक अदद पीली धातु की चैन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल गिरफ्तारी में थाना पुरानी बस्ती की महिला एवं पुरुष पुलिस टीम शामिल रही —
- प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती
- उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुंवर, थाना पुरानी बस्ती
- महिला कांस्टेबल अंजली सिंह
- महिला कांस्टेबल आरजू मिश्रा
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
