जनपद बस्ती के थाना नगर क्षेत्र में दुष्कर्म से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस को सफलता मिली है। थाना नगर पुलिस ने संबंधित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।

थानाध्यक्ष श्री विश्व मोहन राय के नेतृत्व में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को मु0अ0सं0 301/2025, धारा 65(2) बीएनएस व 5J(2)/6, 5M/6 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष श्री विश्व मोहन राय के साथ कांस्टेबल बलराम विश्वकर्मा एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा
AKP NEWS 786
