जनपद बस्ती में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में पैकोलिया पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में पैकोलिया थाना पुलिस टीम ने थाना पैकोलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/25, धारा 64(1) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस टीम ने अभियुक्त लालू उर्फ अर्जुन, पुत्र लहुरी, निवासी महुआ थाना पैकोलिया को कस्बा बभनान क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय बस्ती के लिए रवाना किया गया।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के साथ उपनिरीक्षक हरिवंश मणि एवं कांस्टेबल आतिश गुप्ता (थाना पैकोलिया) सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
पैकोलिया पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786
