Breaking
2 Mar 2026, Mon

बस्ती में संयुक्त टीम की छापेमारी, अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट

छावनी पुलिस व आबकारी टीम बस्ती के संयुक्त टीम द्वारा थाना छावनी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब निष्कर्षण/अवैध बिक्री पर कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में लहन/अवैध शराब बनाने की

सामग्री को नष्ट किया गया।थानाध्यक्ष श्री जनार्दन प्रसाद के कुशल नेतृत्व मे व उनकी टीम व आबकारी निरीक्षक श्री अंगद गौड़ मय आबकारी टीम द्वारा थाना छावनी क्षेत्रांतर्गत माझा क्षेत्रों में संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 21.11.2025 को

अवैध शराब निष्कर्षण/अवैध बिक्री के रोकथाम पर कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में लहन/अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया गया।

कार्यवाही करने वाली टीमः-

1. थानाध्यक्ष श्री जनार्दन प्रसाद थाना छावनी जनपद बस्ती। 2. नि0 श्री अंगद कुमार गौड़ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 हरैया बस्ती व आबकारी टीम।

3. उ0नि0 श्री शशि शेखर सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती।

4. थाना छावनी टीम जनपद बस्ती।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट

AkP News 786