Breaking
17 Apr 2026, Fri

CCTNS:बड़ेवन चौकी व CCTNS कार्यालय का सौंदर्यीकरण पूरा, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

CCTNS:बस्ती जिले के थाना कोतवाली परिसर में स्थित सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्यालय तथा क्षेत्रान्तर्गत चौकी बड़ेवन का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर व प्र0नि0 कोतवाली तथा सम्मानित नागरिकों के मौजूदगी फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गयाबस्ती जिले के थाना

कोतवाली परिसर में स्थित सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्यालय तथा क्षेत्रान्तर्गत चौकी बड़ेवन का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त, क्षेत्राधिकारी

सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी व प्र0नि0 कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी तथा सम्मानित नागरिकों के मौजूदगी फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चौकी बड़ेवन जितेन्द्र सिंह, प्र0चौकी सिविल लाइन्स अजय सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नव सजाए गए कार्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण तैयार किया गया है, जिससे आमजन को बेहतर पुलिसिंग सेवाएं प्रदान करने में और सुगमता होगी। पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की तथा जनता से अपेक्षा की कि वे भी पुलिस के इस सकारात्मक प्रयास का स्वागत करेंगे।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट

AkP News 786