Breaking
2 Mar 2026, Mon

बस्ती | लापरवाही की हद — 11 हजार वोल्ट की लाइन का खंभा जर्जर हालत में लटका, बिजली विभाग बेख़बर

By Aijaz Alam Khan

बस्ती स्काउट प्रेस क्लब के सामने आज सुबह  एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का खंभा पूरी तरह जर्जर होकर नीचे की ओर लटक गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।


स्थानीय लोगों और राहगीरों ने खुद पहल करते हुए सड़क पर गिरे कुछ तारों को हटाया, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सुबह से शाम हो जाने के बावजूद अब तक न तो खंभा हटाया गया है और न ही विद्युत विभाग की कोई ठोस कार्रवाई देखने को मिली है। खंभा अब भी खतरे की तरह लटका हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि विद्युत विभाग की यह घोर लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। सवाल यह उठता है कि
क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?
या फिर जिम्मेदार अधिकारी नींद में सोए हुए हैं?
यह इलाका व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां से रोज़ाना स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग और सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी की जान भी जा सकती है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर विद्युत विभाग पर होगी।
अब देखना यह है कि प्रशासन और विद्युत विभाग कब जागता है, या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही हरकत में आएगा।

रिपोर्ट : रिज़वान खान
AKP News 786