जनपद बस्ती में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना हर्रैया पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 76/2025, धारा 3/5A/8 उत्तर प्रदेश गो-वध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त सुहेल पुत्र गुलजार को आज दिनांक 07.02.2026 को सुबह लगभग 5 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष है और वह ग्राम केकड़ा मंडी (आयशा मस्जिद के पास), थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी है।
बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट एवं कुर्की की उद्घोषणा भी जारी की जा चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त सुहेल के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—
मु0अ0सं0 76/2025, धारा 3/5A/8 यूपी गो-वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना हर्रैया, बस्ती।
मु0अ0सं0 250/2024, धारा 379/511 आईपीसी, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर।
मु0अ0सं0 16/2026, धारा 209 बीएनएस, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्रवाई में—
उ0नि0 श्री अशोक कुमार, थाना हर्रैया
कां0 इंद्रजीत पासवान, थाना हर्रैया
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
