Breaking
2 Mar 2026, Mon

भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन

By Aijaz Alam Khan

बस्ती : शहर के रौता चौराहे के पास स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अजय श्रीवास्तव सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों के साथ-साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक साथ बैठकर खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया। कायस्थ समाज के अतिरिक्त अन्य समाजों के लोगों ने भी सहभोज में भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सामाजिक एकता का संदेश आमजन मानस तक पहुँचा।


कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण रहा, जहाँ लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। इस सफल आयोजन ने न केवल मकर संक्रांति के सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और जनसेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786