Breaking
22 Jul 2026, Wed

परिवार संग भोजन का नया ठिकाना बना रायल फूड क्लब फैमिली रेस्टोरेंट

By Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती के राष्ट्रीय राजमार्ग–28 पर पटेल चौराहे के निकट गुरुवार को रायल फूड क्लब फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ आध्यात्मिक विधि-विधान एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक साज-सज्जा से युक्त यह रेस्टोरेंट परिवार संग बैठकर भोजन करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, साथ ही यहां ठहरने के लिए कमरों की सुविधा भी उपलब्ध है।


रेस्टोरेंट के संचालक विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए शुद्ध शाकाहारी एवं स्वादिष्ट मांसाहारी व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ और आधुनिक किचन में ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार ताज़ा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार कर परोसा जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस नव स्थापित रेस्टोरेंट में गुड़ से बनी चाय, पकौड़े के साथ-साथ पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन, फ्राइड राइस, मंचूरियन, पनीर पकौड़ा, शाही पनीर, चिली पनीर, तंदूरी रोटी, नान सहित अनेक आधुनिक एवं पारंपरिक फूड आइटम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे अतिथियों और ग्राहकों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। उपस्थित शुभचिंतकों एवं ग्राहकों ने रायल फूड क्लब फैमिली रेस्टोरेंट के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विनय सिंह, मनीष सिंह, सुनील भारती, आदित्य रावत, महेन्द्र कुमार, सोनू चौधरी, डिंगरापुर के पूर्व प्रधान विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट : रिज़वान खान
AKP News 786