बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर बस्ती में मंडलीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम शहर स्थित अटल बिहारी परीक्षा गृह में संपन्न हुआ, जहां भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा पूर्व विधायकों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।


कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव का अपने करीब ढेरो समर्थकों के साथ बसपा में शामिल होना।
उनके पार्टी में शामिल होते ही सभागार “बहन जी ज़िंदाबाद” और “बसपा का कारवां बढ़ता है” जैसे नारों से गूंज उठा। इस मौके पर वक्ताओं ने बसपा की नीतियों, सामाजिक न्याय और बहुजन हितों के लिए किए गए संघर्ष को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई। लाखों की संख्या में जुटे समर्थकों के जोश और उत्साह ने यह साफ संकेत दे दिया कि बसपा एक बार फिर मजबूती से मैदान में उतरने को तैयार है, जिससे विरोधी दलों के हौसले पस्त नजर आए।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने मायावती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बसपा ने हमेशा दबे-कुचले और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद किया है। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर संकल्प के साथ किया गया।
रिपोर्ट : रिज़वान खान
AKP News 786
