Breaking
2 Mar 2026, Mon

मदरसा परीक्षा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी

By Aijaz Alam Khan

लखनऊ: मदरसा बोर्ड से जुड़ी मुंशी मौलवी और आलिम परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब परीक्षार्थी 26 दिसंबर तक अपने परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।


बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 6 दिन आगे कर दिया गया है। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी संशोधित करते हुए अब 24 दिसंबर तय की गई है। इससे पहले शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर निर्धारित थी।
बताया गया है कि निर्धारित समय सीमा में अब तक केवल 54 हजार 200 आवेदन ही प्राप्त हो सके थे, जो अपेक्षा से काफी कम रहे। कम आवेदन संख्या को देखते हुए मदरसा बोर्ड ने यह अहम फैसला लिया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो सकें।
बोर्ड ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रिपोर्ट: रिज़वान खान
AKP NEWS 786