Breaking
21 Apr 2026, Tue

कप्तानगंज पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

By Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक वांछित शातिर चोर को पुलिस ने चोरी गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्याम कान्त के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 234/2025 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त प्रवीण यादव (20 वर्ष) पुत्र रामसुगन यादव निवासी ग्राम गड़हा ओझा को दिनांक 21 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 3:45 बजे रखिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 20 दिसंबर 2025 को वादिनी सुनीता पत्नी भरथराम, निवासी महुलानी बुजुर्ग थाना कप्तानगंज द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन एवं ₹9,500 नकद चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को दबोच लिया।


बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से—
सोने-चांदी के कुल 08 अदद जेवरात,
01 मोबाइल फोन,
₹9,500 नकद,
01 मोटरसाइकिल,
घटना में प्रयुक्त औजार एवं चाबियां
बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।


शातिर अपराधी निकला अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण यादव का आपराधिक इतिहास पहले से ही दर्ज है। उसके विरुद्ध जनपद बस्ती के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट एवं अन्य संगीन धाराओं में कुल पांच मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक राम आशीष प्रसाद, उप निरीक्षक दुर्गेश यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह तथा कांस्टेबल श्यामजीत यादव और काशी कुमार की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा
AKP NEWS 786