Breaking
5 Jun 2026, Fri

मुड़घाट चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

By Aijaz Alam Khan

बस्ती जिले के मुड़घाट चौराहे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।


हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रिपोर्ट: रिज़वान खान
AKP NEWS 786