बस्ती।
थाना वाल्टरगंज क्षेत्र अंतर्गत मंझवा खुर्द पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मौके से साक्ष्य संकलन के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपित की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।
रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा
AKP NEWS 786
