मिशन शक्ति के तहत थाना कोतवाली के ग्राम मालीटोला में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया-

आज दिनांक 09.11.2025 को थाना कोतवाली के ग्राम मालीटोला गांधीनगर में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा मय टीम म0का0 प्रियंका वर्मा, म0का0 श्यामा पाठक म0का0 अनुष्का, म0का0 रश्मि सिंह,म0का0 कंचन द्वारा बहू बेटी सम्मेलन एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 की संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन – 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, एंबुलेंस सेवा – 108 ,चाइल्ड लाइन- 1098 ,स्वास्थ्य सेवा- 102 ,महिला हेल्पलाइन – 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076 ,साइबर हेल्पलाइन – 1930 आदि की जानकारी दी गई।इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता,2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ,2023; तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) साथ ही साथ साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों के खतरों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी, वन – टाइम पासवर्ड, (OTP) चोरी, UPI फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। महिला चौपाल में आई महिलाओं ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसन्नता जाहिर की और बताया कि आप लोगों द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न अभियानों से हम लोगों को बहुत ही लाभ प्राप्त हुआ है, और हम सब महिलाओं एवं बालिकाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786
