बस्ती। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कलवारी पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष कलवारी श्री गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कलवारी पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 16/2026 के तहत पंजीकृत मामले में नामजद अभियुक्त को उसके घर ग्राम बेईली से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(2)/137(2), पाक्सो एक्ट की धारा 5m/5 एवं एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हद्दीश पुत्र रियाज अहमद, निवासी बेहुली, थाना कलवारी जनपद बस्ती (उम्र लगभग 73 वर्ष) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामकुंवर एवं कांस्टेबल देवेन्द्र निषाद की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
