Breaking
17 Apr 2026, Fri

लालगंज में नाबालिग से छेड़खानी व दुष्कर्म प्रयास का मामला, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

By Aijaz Alam Khan

थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म के प्रयास की सूचना प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा मामले की विवेचना प्रचलित है। दोषी के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
— क्षेत्राधिकारी रुधौली

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा