Breaking
22 Jul 2026, Wed

कलवारी थाना क्षेत्र में बच्ची से गलत कृत्य के प्रयास की सूचना, पुलिस ने तत्काल संभाली कमान

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। थाना कलवारी क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ गलत कृत्य के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी।


मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी कलवारी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिजनों से संपर्क किया गया है तथा मामले में सुसंगत धाराओं के तहत विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों से जुड़े अपराधों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786