Breaking
2 Mar 2026, Mon

मोदी सरकार का बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करता है : यशकांत सिंह

By Aijaz Alam Khan

बस्ती।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रामनगर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।


यशकांत सिंह ने कहा कि यह बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सुदृढ़ आर्थिक नीतियों का प्रतिफल है, जिसके चलते आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बजट में विकास, निवेश, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर विशेष फोकस किया गया है, जो देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि आम बजट 2026-27 “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

रिपोर्ट : रिज़वान खान

AKP News 786