Breaking
22 Jul 2026, Wed

शहीद दिवस पर मानवता की मिसाल: वृद्धाश्रम में सेवा, गांधीजी को नमन

By Aijaz Alam Khan

संतकबीरनगर।
शहीद दिवस के अवसर पर खलीलाबाद क्षेत्र के सियरासाथा स्थित वृद्धाश्रम में मानवता और सेवा की एक प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। जनता संसद (मिशन जय हिंद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधानसभा खलीलाबाद सदर से भावी प्रत्याशी मोहम्मद शफीक के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच भोजन व फलों का वितरण किया गया। सेवा कार्य के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष साफ झलकता नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। उपस्थित जनसमूह के साथ गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के विचार साझा करते हुए मोहम्मद शफीक ने कहा कि “गांधीजी के आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची देशभक्ति है।” उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अवधेश राजभर (प्रधान, मंझरिया गंगा), विनोद कुमार, जमालुद्दीन, मृत्युंजय शुक्ला, बलिराम तथा वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबेकेश्वर मणि त्रिपाठी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
सेवा और संवेदना से सजे इस आयोजन ने शहीद दिवस को मानवीय मूल्यों के साथ मनाने की एक सशक्त मिसाल पेश की।

रिपोर्ट : रिज़वान खान

AKP News 786