बस्ती। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महन्त राजू दास द्वारा डा० अरविन्द चौधरी को जनपद बस्ती का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा के साथ ही संगठन में उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डा० अरविन्द चौधरी के जिलाध्यक्ष बनने पर सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डा० चौधरी एक कर्मठ, ऊर्जावान एवं संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
मनोनयन के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि विकास चौधरी, नगर अध्यक्ष भाजपा आलोक पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार गुप्ता, सतीश सोनकर, रवि शर्मा, संजय गुप्ता, सन्त कसौधन, एडवोकेट आलोक शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, डा० कृष्ण कुमार, अनिल पांडेय, राजन गुप्ता, विशाल गुप्ता, अजीज अंसारी, मोबीन अली, शिवम् कुमार, अजीत अग्रहरि, अर्जुन भट्ट, अमित सिंह, विराट भट्ट, मनीष चौधरी, अमन भट्ट, अनुपम पाठक, रवि पटेल, अमीर चन्द गुप्ता, रतन मद्धेशिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि डा० अरविन्द चौधरी के नेतृत्व में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ जनपद बस्ती में सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित करेगा।
रिपोर्ट : रिज़वान खान
