यातायात माह नवंबर के तहत बस्ती में आज यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने टीम के साथ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर सुबह से ही पुलिस टीम सतर्क दिखाई दी।
नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 756 वाहन चालकों से ₹8,34,500 का चालान वसूला गया।

अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट, सीटबेल्ट, निर्धारित गति, तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
अवधेश तिवारी की फुर्ती, अनुशासन और नेतृत्व की व्यापक सराहना हुई। अभियान में उनके साथ TSI सूर्य नारायण शुक्ला, TSI सुरेश राजभर, TSI नन्हेलाल, HC कृष्णानंद पाण्डेय और कांस्टेबल चंद्रजीत यादव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बस्ती में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह कार्रवाई एक प्रभावी और ठोस कदम साबित
रिज़वान खान की रिपोर्ट
