Breaking
22 Jul 2026, Wed

CHC साऊॅघाट में मरीजों को मिल रही बेहतर चिकित्सीय सुविधाएँ : डॉ. शशि कुमार

सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जो मूलभूत सुविधाएँ हैं, वे यहाँ आने वाले प्रत्येक मरीज को उपलब्ध कराई जाती हैं।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साऊॅघाट के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशि कुमार ने बताया कि मेरा प्रयास रहता है कि मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज न जाना पड़े। फिर भी यदि ऐसी स्थिति बनती है तो हम पूरा स्टाफ मरीजों के साथ खड़ा रहता है। प्रसव पीड़ित महिला की स्थिति के आधार पर चिकित्सीय सुविधा दी जाती है।

/


डॉक्टर कुमार ने कहा कि सर्दी, जुकाम, खाँसी या अन्य बीमारी होने पर घर बैठे डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करें। उन्होंने कहा कि यहाँ आयुष्मान कार्ड धारकों का निःशुल्क इलाज किया जाता है तथा इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध है।

— परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786