Breaking
2 Mar 2026, Mon

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यात्रीकर विभाग की सख्त कार्रवाई, 14 वाहनों का चालान, एक ट्रक सीज

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 14 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें अवैध पार्किंग, ओवरसाइज-ओवरहाइट गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, कर बकाया, फिटनेस फेल सहित अन्य अभियोग शामिल रहे।


वहीं कर बकाया पाए जाने पर एक ट्रक को थाना कप्तानगंज में निरुद्ध कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786