Breaking
5 Sep 2026, Sat

बस्ती: नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

By Aijaz Alam khan

बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले वाँछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में आज दिनांक 26.12.2025 को अभियुक्त शिव नारायण (22) पुत्र राम कुमार सोनकर, निवासी सापण्डुल घाट, थाना दुबौलिया को गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 227/25 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया है। गिरफ्तारी में उ0नि0 भवानी मिश्रा और का0अमरजीत सरोज की अहम भूमिका रही।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786