Breaking
23 Jul 2026, Thu

बहराइच में नकली शराब का बड़ा खुलासा, दुकान सील और सेल्समैन गिरफ्तार

By Aijaz Alam Khan

बहराइच। जरवल कस्बे में कंपोजिट शराब की दुकान पर नकली शराब बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार ने मंगलवार को दुकान का निरीक्षण किया और अंदर मौजूद कई शराब की बोतलों में फर्जी QR कोड सहित अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की।


जानकारी के अनुसार, मैक डावल, रम 1965, ग्रैंड ब्लेंडर सहित दर्जनों ब्रांड की शराब में यह फर्जी QR कोड पाया गया। नकली शराब की जांच के लिए आबकारी विभाग द्वारा विस्तृत परीक्षण जारी है। दुकान को तत्काल सील कर दिया गया और सेल्समैन दिव्यांश जायसवाल पुत्र कुश जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लाइसेंसधारी अनुराग जायसवाल की तलाश की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विवेचक चौकी प्रभारी शिवम कनौजिया ने बताया कि नकली शराब की बिक्री की पूरी साजिश का पता लगाया जा रहा है और यदि अन्य लोग शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध शराब के बारे में जानकारी दें ताकि नकली शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786