Breaking
17 Apr 2026, Fri

बस्ती में भाजपा ने आयोजित किया वीर बाल दिवस समारोह, साहिबजादों के अदम्य बलिदान को किया याद

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब बस्ती में संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और धर्म रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि प्रदेश प्रवक्ता और जिला प्रभारी समीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संगोष्ठी में विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, ज्ञानी हर्षदीप सिंह, हरि सिंह बबलू, इंद्रपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, कुलदीप सिंह, रविन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह सीतू, सिफत एवं तेज पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि समीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने बताया कि 9 वर्षीय बाबा जोरावर सिंह और 7 वर्षीय बाबा फतेह सिंह ने मुगल शासक वज़ीर ख़ान के अत्याचारों के बावजूद धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाना उन वीर बालकों के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पबद्ध होने का अवसर प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम का संचालन अरविन्द श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सिख समुदाय के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें गजेन्द्र सिंह, राजेश पाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना, देवेन्द्र सिंह, जटाशंकर शुक्ल, अभिषेक कुमार, प्रत्युष सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, रवि तिवारी, अमृत कुमार वर्मा, वागीश सिंह, गौरव अग्रवाल, दुष्यंत सिंह, मनोज ठाकुर, विनय यादव, केडी पाण्डेय, शालिनी मिश्र, प्रीति श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, गीता गुप्ता, शिवानी सिंह, राजकुमार शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, तारक जायसवाल, परमेश्वर शुक्ल, जिप्पी शुक्ल, सुधाकर सिंह, सर्वजीत भारती, सतीश सोनकर, राम निवास गिरी, कामेंद्र चौहान, राजकुमार चौरसिया, राकेश शर्मा, अभिनव उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह, अंकित पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, गौरव मणि त्रिपाठी, तेजा जी, बलराम सिंह, जतिन गौड़, गंगेश सिंह और दिलीप भट्ट शामिल थे।
संगोष्ठी और प्रदर्शनी ने उपस्थित लोगों को साहिबजादों के अदम्य साहस और धर्म रक्षा के संकल्प के महत्व को गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बालकों और युवाओं में देशभक्ति और वीरता के प्रति जागरूकता पैदा करने पर विशेष जोर दिया गया।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786