Breaking
2 Mar 2026, Mon

रूधौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

By Aijaz Alam Khan

बस्ती।
तहसील रूधौली परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।


डीएम एवं एसपी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस संबंधी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम के दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP NEWS 786