सोशल मीडिया और न्यूज ग्रुपों में वायरल हुए कथित छेड़खानी वीडियो को लेकर पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ है।
क्षेत्राधिकारी सदर ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध पाए गए। स्कूल से लौटते समय रास्ते में आपसी कहा-सुनी हुई थी, लेकिन छात्रा के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी की घटना नहीं हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मिशन शक्ति केन्द्र, कोतवाली द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, जिससे स्थिति सामान्य बनी रही।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
