Breaking
23 Jul 2026, Thu

27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बस्ती में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। सिख धर्म के दशम गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर जनपद बस्ती में शनिवार, 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना (आईएएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अवकाश शासन एवं सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में घोषित किया गया है।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक अवकाश के दिन जनपद के सभी शासकीय व निजी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज एवं समस्त शैक्षणिक संस्थान पूर्णतः बंद रहेंगे। यह निर्णय गुरु गोविंद सिंह जी के अद्वितीय बलिदान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों—साहस, समानता और सत्य—को अपने जीवन में अपनाएं।