Breaking
17 Apr 2026, Fri

बस्ती: आर्य समाज परिसर में ‘ओइम ड्राई फ्रूट्स’ का शानदार आगाज़, गांधी नगर को मिली गुणवत्तापूर्ण सूखे मेवों की नई सौगात

By Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती के गांधी नगर पक्का बाजार में स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में गुरुवार को ‘ओइम ड्राई फ्रूट्स’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारिक वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिला। इस नई दुकान के खुलने से अब क्षेत्रवासियों को उत्तम गुणवत्ता के सूखे मेवे खरीदने के लिए दूर के बाजारों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।


अब तक लोगों को शुद्ध एवं ब्रांडेड ड्राई फ्रूट्स के लिए पाण्डेय बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों का रुख करना पड़ता था, लेकिन गांधी नगर में ही ओइम ड्राई फ्रूट्स की शुरुआत से समय, मेहनत और अतिरिक्त आवागमन से राहत मिलेगी। प्रतिष्ठान के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां एक ही स्थान पर बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, किशमिश, खजूर, अंजीर, खुबानी, आलूबुखारा, चिलगोजा, मखाना, सूखा नारियल, ब्लूबेरी समेत अनेक पौष्टिक सूखे मेवे उपलब्ध रहेंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि, “हमारा लक्ष्य ग्राहकों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है, क्योंकि ग्राहक की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786