Breaking
2 Mar 2026, Mon

शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगे इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के धुरंधर

बस्ती। नेशनल प्रेस क्लब की बस्ती इकाई के तत्वावधान में आगामी 25 दिसंबर को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्लब के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी इन दिनों स्टेडियम परिसर में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं।


संतोष सिंह ने कहा कि बस्ती में यह पहला अवसर होगा, जब इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट पिच पर आमने-सामने होंगे। दर्शकों को इस मुकाबले में भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।
इस मैच में दोनों टीमों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेता टीम को ₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम की कमान सतीश श्रीवास्तव और प्रिंट मीडिया टीम की कप्तानी रत्नेन्द्र पाण्डेय ‘पंकज’ कर रहे हैं। आयोजन के संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि आपसी एकता और सौहार्द को समर्पित यह मुकाबला 12 ओवर का होगा।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि एक ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी को ₹500 का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ मैदान पर उतरने की अपील की है।
दोनों टीमों के साथ संतोष श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, ओंकार पाण्डेय, विवेक कुमार गुप्ता, संदीप यादव, मो. जमीर अहमद, अनुज सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, इन्द्रजीत चौधरी, हेमन्त पाण्डेय, जीत यादव, कृष्णा द्विवेदी, कासिफ समर सहित अन्य खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास में जुटे हुए हैं।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786