Breaking
5 Sep 2026, Sat

बस्ती पुलिस का बड़ा खुलासा: हत्या का झूठा मुकदमा निकला फर्जी, कथित मृतका व बच्चे राजस्थान से सकुशल बरामद

By Aijaz Alam Khan

बस्ती–थाना कप्तानगंज पुलिस ने वर्ष 2024 में दर्ज हत्या के एक मामले का तकनीकी जांच के आधार पर सफल अनावरण करते हुए कथित मृतका एवं उसके बच्चे को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई ओटीपी ट्रैकिंग और सर्विलांस के माध्यम से की गई।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 202/2024 (धारा 103, 238 बीएनएस) की विवेचना के दौरान सीडीआर, गवाहों के बयान एवं गोपनीय सूचना के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग हासिल किया। जांच में सामने आया कि गुमशुदा महिला द्वारा आधार अपडेट के दौरान मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त हुआ, जिसे सर्विलांस पर लेने पर लोकेशन राजस्थान के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की मिली।


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कथित मृतका प्रियंका प्रजापति, उसके पुत्र अभि प्रजापति तथा तीन माह के शिशु यश को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से अलग रह रही थी और अपनी इच्छा से राजस्थान में रह रही थी।
पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस खुलासे से हत्या के नाम पर दर्ज झूठे मुकदमे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष कप्तानगंज
उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव
आरक्षी मुकेश यादव
महिला आरक्षी निशा चौहान

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786