Breaking
2 Mar 2026, Mon

शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

शांति एवं कानून व्यवस्था भंग

By Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम अशोक यादव तथा हमराह कांस्टेबल अनुनय सोमवंशी की टीम द्वारा थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 506/2025, धारा 353(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आर.के. आरतियन उर्फ रामू, पुत्र ध्रुव कुमार, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी पतिला बेलघाट, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786