Breaking
17 Apr 2026, Fri

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। जनपद बस्ती के थाना दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना दुबौलिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2026, धारा 69, 61(2), 351(3) BNS के अंतर्गत दर्ज मामले में अभियुक्त रवि कुमार गौड़ पुत्र रामदयाल गौड़, निवासी ग्राम नानकार, थाना दुबौलिया, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी, जिसके क्रम में पुलिस टीम को सफलता मिली।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
रवि कुमार गौड़ पुत्र रामदयाल गौड़
निवासी ग्राम नानकार, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती
उम्र – 22 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
श्री सुनील कुमार गौड़ – थानाध्यक्ष, थाना दुबौलिया
व0उ0नि0 अरुण कुमार पाण्डेय – थाना दुबौलिया
हे0का0 संदीप कुमार सिंह – थाना दुबौलिया
का0 वीरेंद्र यादव – थाना दुबौलिया
का0 राजीव रंजन – थाना दुबौलिया
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786