Breaking
2 Mar 2026, Mon

शीतलहर व घने कोहरे के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित

शीतलहर व घने कोहरे

By Aijaz Alam Khan

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में संचालित सभी प्रकार के माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का दिनांक 03 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।


जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड व कोहरे के कारण किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके। यह अवकाश राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त सभी बोर्डों — यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।
शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के पर्याप्त उपाय करें और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहें।
प्रदेश में लगातार गिरते तापमान के बीच शिक्षा विभाग का यह निर्णय छात्रों व अभिभावकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।